फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accidental death of child

दुर्घटना में बच्चे की मौत

Thu, 17 Sep 2015 11:26 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहेबनगर में गुरुवार को बाइक सवार ने एक मासूम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते रास्ते में समय उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पंचनामा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहेबनगर निवासी इसराईल शाह ने बताया कि गुरुवार को उसका चार वर्षीय बेटा शहबाज साहेबनगर-ललिया बाजार मार्ग पर खेल रहा था। घर के लोग अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच किसी अज्ञात बाइक सवार ने शहबाज को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिवारीजन शहबाज को अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीण मुस्तफा ने बताया कि दुर्घटना के समय मौके पर किसी परिवारीजन के न होने का फायदा उठाकर आरोपी बाइक सवार भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed