{"_id":"5c1684eebdec2257260138e7","slug":"91544979694-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकप ने दो को रौंदा, युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू पिकप ने दो को रौंदा, युवक समेत दो की मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेकाबू पिकप ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
गोंडा। एक शादी के सिलसिले में करनैलगंज जा रहे एक युवक समेत दो लोगों को पहाड़ापुर गांव के पास रविवार की सुबह एक बेकाबू पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह उसका बड़ा भाई दीपक कुमार(35) उनके गांव के ही रहने वाले महावीर (45) के साथ रविवार सुबह बाइक से एक शादी की बात करने के सिलसिले में करनैलगंज जा रहे थे।
वह दोनों पहाड़ापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी कुछ संबंधी मिल गए। जिनसे बाइक रोककर बात कर रहे थे। इसी बीच डुड़ही गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने दोनों को रौंद डाला।
विज्ञापन
जिससे दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महावीर गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी कटरा बाजार ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महावीर ने दम तोड़ दिया। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पिकअप समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
पहाड़ापुर गांव के पास सड़क हादसे में हुई जगतापुर गांव के रहने वाले दीपक व महावीर की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। दीपक की पत्नी गुड्डा देवी बड़ा बेटा अनिल, मझला विपिन, छोटा विकास व बेटी रेनू का रो-रोकर हाल बेहाल है।
इसी गांव के रहने वाले महावीर की पत्नी फूलमती, बड़ा बेेटा रामचरित्र, बड़ी बेटी कविता, मझली बेटी ननकई व छोटी बेटी गुड्डा की चीख रह-रहकर गूंज रही है। दोनों परिवार के लोगों को यहां आने वाले रिश्तेदार व संबंधी ढांढस बंधाने में लगे हैं।