फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, चालक की मौत

बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, चालक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, चालक की मौत

विज्ञापन
बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा, एक की मौत

गोंडा। मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर स्थित अमवा अशरफाबाद जंगल मोड़ पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला।

जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया।

जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पनहवा ग्वालियर ग्रंट निवासी 25 वर्षीय अबू वकार अपने गांव के रहने वाले 17 वर्षीय उजेर अहमद के साथ शनिवार की शाम बाइक से मसकनवा जा रहा था।
विज्ञापन


वह दोनों मनकापुर-मसकनवां मार्ग के अमवा अशरफाबाद जंगल मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने रौंद डाला। जिससे बाइक चला रहे अबू वकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उजेर अहमद गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मनकापुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर फरार हो गया। हादसेकी सूचना पर पहुंचे एसएसआई राम अशीष यादव शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि जीप को कोतवाली ले आया गया है और जीप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed