फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चुनावी रंजिश में प्रधान की पत्नी को मारी गोली

चुनावी रंजिश में प्रधान की पत्नी को मारी गोली

Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में प्रधान की पत्नी को मारी गोली

विज्ञापन
चुनावी रंजिश में प्रधान की पत्नी को मारी गोली

गोंडा। गोड़ियनपुरवा गांव में शनिवार की देर रात खेत को गई ग्राम प्रधान की पत्नी को चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। ग्राम प्रधान की पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा के रहने वाले ओम प्रकाश सोनकर ने बताया कि वह मौजूदा समय में अपने गांव का ग्राम प्रधान है। पंचायत चुनाव के दौरान गांव के कई लोग ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन


मगर वह सभी चुनाव में हार गए। इसी को लेकर उसकी इसी गांव के रहने वाले एक युवक से चुनावी रंजिश चल रही थी। ओम प्रकाश के मुताबिक शनिवार की देर रात उसकी 35 वर्षीया पत्नी मीरा देवी खेत को गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी इसी रंजिश को लेकर पहले से खेत के समीप बैठे एक युवक ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।


मीरा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है और न ही किसी ने तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed