फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for attack on former BSP president of Western Assembly constituency

Lucknow News: पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा अध्यक्ष पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attack on former BSP president of Western Assembly constituency
आरोपी जितेंद्र रावत।
लखनऊ। पारा के सरोसा-भरोसा गांव में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा अध्यक्ष रामप्रकाश पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र रावत को रविवार रात गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सोमवार सुबह घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों से बसुली, डीवीआर और वाई-फाई राउटर बरामद किया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, मामले में साक्ष्य मिटाने की धारा भी बढ़ाई गई है। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसे शक था कि रामप्रकाश की उसकी पत्नी से बातचीत होती है। इसी बात से नाराज होकर उसने हमला किया। वारदात के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए रामप्रकाश की हार्डवेयर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर डीवीआर और वाई-फाई राउटर निकाल लिए और दोनों को डिघिया रोड स्थित झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस आरोपी के भाई संदीप और रंजीत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed