{"_id":"5b0aef234f1c1bf16e8b4e83","slug":"91527443235-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में पकड़ा एक करोड़ रुपए का सरकारी खाद्यान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में पकड़ा एक करोड़ रुपए का सरकारी खाद्यान
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छापे में पकड़ा एक करोड़ का सरकारी अनाज
गोंडा। जिले के वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के बंधवा के कोदई बगिया में एक निजी गोदाम में बड़े पैमाने पर डंप सरकारी अनाज को प्रशासन की टीम ने रविवार को पकड़ा है।
विधायक तरबगंज व उप-जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पड़े छापे में हजारों बोरा सरकारी अनाज बरामद हुआ है। छापे से पहले आरोपी अपने साथियों समेत फरार हो गया।
अधिकारियों की टीम ने गोदाम व पास रखे बोरों की गिनती व जांच शुरू कर दी है। पकड़ा गया अनाज एक करोड़ का बताया जा रहा है।
रविवार की दोपहर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तरबगंज क्षेत्र के विधायक प्रेमनरायन पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सौरभ भट्ट, सीओ तरबगंज कृष्णचन्द्र सिंह, तहसीलदार श्याम कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम के नेतृत्व में टीम ने वजीरगंज के ग्राम बंधवा स्थित जब अनाज गोदाम पर छापा मारा तो वहां हजारों बोरा चावल व गेहूं मिला।
विज्ञापन
जिस पर जगाधरी हरियाणा का टैग लगा हुआ था। इसके अलावा भारी मात्रा में खुले व बोरियों में पैक गेंहू जिन पर क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति कर्मा सांचे से छापा जा रहा था।
गोदाम में एक ट्रक से गेहूं उतारा जा रहा था। मौके से बोरा सिलने की दो मशीन, दो कम्प्यूटराइज्ड तौल कांटे, भारी मात्रा में सरकारी सप्लाई के खाली बोरे के साथ पैकिंग व लदान के अन्य उपकरण भी मिले हैं।
मौके पर बोरों पर लगने वाले सरकारी टैग भी अध जले हालत में मिले। विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के गत दिनों वन टांगिया ग्राम असरफाबाद में हुए आगमन पर उनसे वजीरगंज व बेलसर ब्लॉको में सरकारी अनाज के बड़े पैमाने पर हो रही हेराफेरी की लिखित शिकायत की थी, मौके पर ही मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को छापेमारी कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे।
उन्होंने उचित कार्यवाही न करने पर जनपद के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि मौके पर दस हजार बोरों की गिनती की जा चुकी है, शेष की गिनती हो रही है।
यह गोदाम बंधवा के कोदई बगिया निवासी पवन सिंह की निजी संपत्ति है और वही इसमें संलिप्त बताया जा रहा है। कहा कि और लोगों के भी शामिल होने की संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।
मौके पर प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज विनोद कुमार सरोज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगाया गया है। टीम के गोदाम पर पहुंचते ही कथित आरोपी/ निजी गोदाम मालिक साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम सिंह ने बताया कि बोरो की गिनती होने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पीडीएस को सरकारी अनाज के रूप में ही खपाने का चल रहा था खेल
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बंटने वाले अनाज को मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीद किये जा रहे सरकारी अनाज के रूप में खपाने का खेल भी हो सकता है।
टीम को मौके पर क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति कर्मा के नाम बोरे पर सांचे से छपाई करने का काम चलता पाया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि पीडीएस के गेहूं को फर्जी किसानों के नाम से गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के नाम पर उसे आसानी से फिर एफसीआई में अच्छे कीमत पर खपाने का खेल चलने का अंदेशा जताया जा रहा है।