फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बारात गए किसान का सड़क किनारे मिला शव

बारात गए किसान का सड़क किनारे मिला शव

Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारात गए किसान का सड़क किनारे मिला शव
सड़क किनारे मिला किसान का शव
विज्ञापन


गोंडा। पिपरा भिटौरा गांव का रहने वाला एक किसान शनिवार को बलरामपुर जनपद के सादुल्ला नगर बारात गया था।

मगर वह बारात में नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो उसका शव सुुहास के गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। परिवार के लोग शव को अपने घर उठा लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना मोतीगंज क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव निवासी 56 वर्षीय काशीराम अपने रिश्तेदारी मोताजोत पर्शिया थाना कोतवाली देहात से शनिवार की देर शाम सादुल्लाह नगर बारात जा रहा था जो कुछ अपने रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल से था।
विज्ञापन


मगर वह बारात में नहीं पहुंचा तो रविवार की सुबह परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरु की। उसका शव कहोबा और सुहास गांव के बीच सड़क के किनारे पड़ा मिला। शव को परिवार वाले गांव उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काशीराम के साथ बाइक से बारात जा रहे दो लोग कौन थे और उसे छोड़कर फरार हो गए। इसी पुलिस जांच कर रही है।


थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रियंम्बद मिश्रा ने बताया काशीराम के भाई हरिराम ने 2 लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed