फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गन्ना तौल न करने वाले पांच तौल लिपिकों का लाईसेंस सस्पेण्ड

गन्ना तौल न करने वाले पांच तौल लिपिकों का लाईसेंस सस्पेण्ड

Mon, 11 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
गन्ना तौल न करने वाले पांच तौल लिपिकों का लाईसेंस सस्पेण्ड

विज्ञापन
गन्ना तौल न करने वाले पांच लिपिकों का लाइसेंस सस्पेंड

गोंडा। मनचाहा क्रय केंद्र न मिलने से तौल से एक पखवारे से किनारा कसने मनकापुर चीनी मिल के पांच तौल लिपिकों के लाइसेंस को सहायक चीनी आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। वहीं जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने गन्ना विभाग के सभी अधिकारियों को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना घटतौली करने के लिए मनचाहा क्रय केन्द्र न मिलने से अभी भी कई गन्ना क्रय केंद्रों पर तैनाती पाये लिपिकों ने काम शुरू नही किया है। तौल लिपिकों की तैनाती शासन के निर्देश पर लाटरी सिस्टम से कराए जाने से तौल लिपिकों के मंशानुरूप उन्हें तौल केंद्र नही मिले।
विज्ञापन


इसमें से कड़ाई के बाद तमाम लिपिकों ने काम शुरू किया लेकर कई तौल लिपिक तौल प्रभावित करने के जुगत में लगे रहे। कई ने गन्ना माफियाओं व गन्ना दलालों से मिलकर तौल को प्रभावित किया जिससे कई सेंटर के गन्ना किसानों को परेशान होना पड़ा। मनकापुर चीनी मिल ने तौल लिपिक संदीप सिंह को क्रय केंद्र बंशीपुरवा, शिव शंकर वर्मा को पूरे धन्नी, अवनीश कुमार सिंह को सोनवरसा प्रथम,दीन दयाल यादव को रूद्रगढनौशी व रामरूम सादुल्लाह नगर में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह तौल लिपिक जानबूझ कर अपने निर्धारित तौल केंद्र पर तौल करने नही गये। इस पर मनकापुर चीनी मिल के अधिकारियों की संस्तुति पर गन्ना निरीक्षक एंव सहायक चीनी आयुक्त ने सभी लिपिकों के तौल लाइसेंस को निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed