फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   इलाज के दौरान धीरज ने दम तोडा

इलाज के दौरान धीरज ने दम तोडा

Mon, 07 Jan 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान धीरज ने दम तोडा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


तीन जनवरी को खैर टैंटी गांव मार्ग पर वैन और बाइक की भिडंत में गम्भीर रूप से घायल धीरज ने इलाज के दौरान रविवार तड़के दम तोड़ दिया।

थाना गोंडा के ग्राम नगला बिरखू निवासी गोपाल सिंह ने खैर थाने में दी तहरीर में कहा कि वह तीन जनवरी को अपनी पत्नी मिथलेश व भतीजे धीरज कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह उम्र 18 वर्ष के साथ खैर से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खैर मार्ग पर अरनी चौराहे और ग्राम हृदय की नगरिया के बीच टैंटी गांव की ओर आ रही अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें धीरज व उसकी चाची घायल हो गए। धीरज को गंभीर हालत में दिल्ली सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।



गौर हो कि घटना वाले दिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया था। उधर, धीरज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। धीरज भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed