{"_id":"5b4646304f1c1b92468b5e6c","slug":"71531332144-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: हैकर ने बैंक खाते से उड़ाए रुपए 35000","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर क्राइम: हैकर ने बैंक खाते से उड़ाए रुपए 35000
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैकर ने बैंक खाते से उड़ाए 35 हजार
गोंडा। हैकर ने एक खाताधारक के खाते से मंगलवार देर रात चार किश्तों में 35 हजार रुपये उड़ा लिए। खाताधारक को इसका पता बुधवार की सुबह मोबाइल फोन पर आए मैसेज से चला।
खाताधारक ने बैंक मैनेजर व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी पीड़ित को बुधवार की सुबह मोबाइल एलर्ट मैसेज द्वारा मिली। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक व पुलिस से की है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव के रहने वाले पवन कुमार पांडेय ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मनकापुर में बचत खाता है। जिसमे 1 लाख 28 हजार रुपए जमा थे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात उसके बैंक खाते से 10-10 हजार करके तीन किशतों में 30 हजार, इसके बाद 5 हजार कुल मिलाकर 35 हजार रुपए हैकर ने निकाल लिए।
पवन के मुताबिक इसका पता उन्हें बुधवार की सुबह मोबाइल फोन पर आए एलर्ट मैसेज से चला। बैंक खुलने के बाद जब उन्होंने बैंक एकाउंट का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसके खाते से 35 हजार निकाले जा चुके थे।
पवन का आरोप है कि उन्होंने शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया। पवन कुमार पांडेय ने कोतवाली मनकापुर में हैकर के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।