फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गोली लगने से युवक घायल

गोली लगने से युवक घायल

Sun, 17 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल
मनकापुर गोंडा। जिगना गांव के मजरे कलहंसपुरवा में शनिवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक युवक ने दूसरे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामले में कोतवाली मनकापुर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के जिगना गांव के मजरे कलहंसपुरवा के रहने वाले आदर्श कुमार वर्मा (30) ने कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शनिवार को उसके घर के पास लगे पेड़ व झाड़ी को गांव के श्रीराम उनका बेटा संतोष व रामतेज जबरन काटने लगे, जब उसने विरोध किया तो उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। चीख सुनकर उसके परिवार के लोग दौड़े तो भागते समय तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली लगने से आदर्श घायल हो गया। आदर्श कुमार वर्मा ने कोतवाली मनकापुर म श्रीराम, संतोष व रामतेज के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed