फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दुस्साहस: पहले युवती की हत्या की फिर बाप को बुलाकर जान से मारने की धमकी

दुस्साहस: पहले युवती की हत्या की फिर बाप को बुलाकर जान से मारने की धमकी

Wed, 21 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुस्साहस: पहले युवती की हत्या की फिर बाप को बुलाकर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
युवती की हत्या के बाद पिता को फोनकर बुलाया कहा, लाश जला दो

गोंडा। बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव में मंगलवार आधी रात को तीन दरिंदों ने पहले एक दलित युवती की हत्या कर दी फिर उसके पिता को फोन कर मौके पर बुलाया।

पिता भागता हुआ आया तो युवकों ने कहा कि हमने इसे मार दिया है अब जाओ इसकी लाश जला दो। कहा कि कहीं हमारा नाम लिया तो तुम्हारी भी हत्या कर देंगे।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ हत्या, दलित उत्पीड़न सहित धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

बेलवरिया गांव मृतका युवती के पिता घूरे ने बताया कि उनके गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बेटी को फोन करके बुलाया। इसके बाद उसकी बेटी दुर्गावती (19) के गले को रस्सी से कस कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है, लाश खेत में पड़ी है। घूरे भागता हुआ मौके पर पहुंचा तो खेत में उसकी बेटी की लाश पड़ी थी। उसका गला रस्सी से कसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे धमकी दी कि लाश ले जाकर जला दो। कहीं किसी से कहा तो तुम्हारी भी जान ले लेंगे। दलित घूरे डर के मारे अपनी बेटी की लाश लेकर रात में ही घर आया और सुबह होने पर गांव वाले जब जुटे तो उसने पूरी घटना बताई।


गांव वालों की सलाह पर घूरे ने गौर थाना पुलिस को फोन किया। इसके बाद गौर पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घूरे की तहरीर पर गांव निवासी अमित कुमार, सुमित व शीलू के खिलाफ हत्या, हत्या की धमकी देने व दलित एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

सीओ हर्रैया राहुल पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। शीघ्र ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed