फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो घरों में कच्छा बनियान गिरोह का डाका

दो घरों में कच्छा बनियान गिरोह का डाका

Thu, 27 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो घरों में कच्छा बनियान गिरोह का डाका
रगडग़ंज/उमरीबेगमगंज गोंडा। गंगरौली के मजरे बाबा पुरवा एवं लिलोई कला गांव में बुधवार की देर रात कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने धावा बोल दिया। डकैत दोनों घरो में दंपती समेत पांच लोगों को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया और 27 हजार रुपये नकदी व एक लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी बेलसर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना उमरी बेगमगंज में कच्छा बनियान डकैतों के खिलाफ तहरीर दी गई। मगर पुलिस ने डकैती के मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के गंगरौली गांव के मजरे बाबापुरवा के रहने वाले राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह सभी खाना खाने के बाद सो गए थे तभी देर रात कच्छा बनियान में आए 12 डकैतों ने घर पर धावा बोल दिया। राजेंद्र के मुताबिक डकैतों ने पहुंचते ही उसे डंडे से पीटना शुरु कर दिया। चीख सुनकर उसकी पत्नी कलावती व बेटा रामवचन दौड़े तो डकैतों ने उन्हें भी पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। राजेन्द्र ने बताया कि इसके बाद डकैतों ने घर में रखी 25 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, मटरमाला, झुमकी व पायल लेकर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके बाद कच्छा बनियान डकैतों ने लिलोई कला गांव के रहने वाले वैस मोहम्मद के घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने यहां छत पर सो रहे वैस मोहम्मद और उनकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यहां से डकैत 3 हजार रुपये नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। इस मामले में राजेन्द्र कुमार ने थाना उमरी बेगमगंज में कच्छा बनियान डकैतों के खिलाफ तहरीर दी। मगर पुलिस ने डकैती के मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज मनोज कुमार राय का कहना है कि राजेंद्र के घर में चोर घुसे थे, चोरी करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी परिवार के लोग जाग गए और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो चोरों ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। मामला डकैती का नहीं चोरी का है, इसलिए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed