{"_id":"58e68cac4f1c1b1a205b4278","slug":"53-lakhs-rigging-in-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर मदरसे में 53 लाख का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा कर मदरसे में 53 लाख का गबन
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे के उपसचिव ने दो अन्य के साथ मिलकर फर्जी तरीके से संस्था के 53 लाख रुपये से अधिक का गबन कर लिया। संस्था के अध्यक्ष की तहरीर पर उपसचिव सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मदरसा अलजामे अतुल गौसिया अरबी कॉलेज उतरौला की प्रबंध समिति के अध्यक्ष महबूब अली खां ने उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि संस्था का खाता प्रबंधक तथा कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता है।
अध्यक्ष के मुताबिक, संस्था के उपसचिव अहमद अली ने इकबाल अहमद व गुलाम रब्बानी के साथ मिलकर जाली दस्तावेज के सहारे बैंक में संस्था का एक समानांतर खाता खोल लिया।
विज्ञापन
इन लोगों ने संस्था के मद से 52 लाख 53 हजार 604 रुपया निकालकर गबन व अपव्यय कर लिया। अध्यक्ष के मुुताबिक, उपसचिव को संस्था के बैंक खाता संचालन का कोई अधिकार ही नहीं है।
कोतवाल उतरौला मथुरा राय ने बताया कि अध्यक्ष महबूब अली खां की तहरीर पर उपसचिव अहमद अली, इकबाल अहमद तथा गुलाम रब्बानी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा गबन आदि का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई रविशंकर पाठक कर रहे हैं।