{"_id":"5bafb7af867a554f1d43c181","slug":"51538242479-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के घपले में बीडीओ के विरुद्व कार्रवाई की सस्तुति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम आवास के घपले में बीडीओ के विरुद्व कार्रवाई की सस्तुति
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास के घपले में फंसे बीडीओ, निलंबन की संस्तुति
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए घपले में वजीरगंज के बीडीओ पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पूरी हो गई है। वजीरगंज में बड़े पैमाने पर घपले का मामला सामने आ चुका है।
गांव के कर्दा व हरिहरपुर गांव के मामले में बीडीओ के विरुद्व कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। करदा में प्रधानमंत्री आवास के 15 लाभार्थियों का पासबुक रखे जाने का मामला उजागर हुआ था।
पूर्व प्रधान व प्रधान के बेटे के पास से पासबुक बरामद हुआ था। इसमें रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं हरिहरपुर में 26 से अधिक अपात्रों को आवास का लाभ दिए जाने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
इसकी भी एफआईआर नवाबगंज थाने में दर्ज हुई थी। अब इन मामलों में खंड विकास अधिकारी के भूमिका पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनो मामले की रिपोर्ट शासन में भेजा गया है। अब आयुक्त ग्राम्य विकास को कार्रवाई करना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को आवास का लाभ दिया जाता है। इसके लिए पंचायत स्तर पर सूची तैयार होने के बाद ब्लाक से रिपोर्ट मुख्यालय पर आता है। इसी बीच में बड़े पैमाने पर खेल होता है।
करदा की जांच बीते महीने हुआ था और 15 लाभार्थियों के बैंक पासबुक पूर्व प्रधान अतिउल्लाह व एहसान के यहां मिला था। परियोजना निदेशक की टीम ने पासबुकों को कब्जे में लेकर छानबीन किया।
बताया जा रहा है कि पासबुक अपने पास रखने के पीछे पीएम आवास के बजट में हेराफेरी की तैयारी थी। इसके अलावा हरिहरपुर में तो पात्रों की आईडी पर दूसरों के खातों में बजट भेजकर पैसा निकाले जाने की पुष्टि जांच में हुई थी। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज हुई थी।
अब इन प्रकरणों में बीडीओ के मॉनीटरिंग में ढिलाई सामने आई है। बीडीओ के बारे में कार्रवाई के लिए रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास को भेजी गई है। आयुक्त स्तर से कार्रवाई होनी है।
तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडे ने हरिहरपुर गांव के मामले की शिकायत शासन से की थी। उन्होंने इस मामले में ठोस कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी लिखा है।