फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   50 people,s case in blocking traffic

सड़क जाम करने में 50 लोगों पर केस

Fri, 29 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 29 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 people,s case in blocking traffic
पैसों पर हुए विवाद के बाद मौके पर बिखरा सामान - फोटो : amarujala
नवाबगंज  थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव के रहने वाले रामकुमार यादव के एनकाउंटर के विरोध में सड़क जाम कर तोड़फोड़ करने में 50 लोग फंस गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को थानाध्यक्ष नवाबगंज ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ करने व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव निवासी रामकुमार यादव को बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के गौरियानैन गांव के पास 27 अप्रैल को छावनी थानाध्यक्ष दद्दन सिंह व उनकी टीम ने मार गिराया था।
विज्ञापन


गुरुवार को दुर्गागंज माझा गांव की महिलाओं समेत भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और अयोध्या-शिवदयालगंज कटरा मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए रामकुमार के परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी थी। इस दौरान हुई तोड़फोड़ में चार ट्रकों के शीशे टूट गए थे। शुक्रवार को थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने 50 महिला व पुरुषों के खिलाफ सड़क जाम कर पथराव करने व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed