{"_id":"5a6e02414f1c1b89268b7015","slug":"41517158977-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"167 परीक्षा केंद्रो पर तैनात किए जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
167 परीक्षा केंद्रो पर तैनात किए जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
167 परीक्षा केंद्रो पर तैनात किए जाएंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए 167 परीक्षा केंद्रों पर अफसरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाकर तैनात किया जाएगा। परीक्षा के दौरान स्कूल के प्रबंधक भी स्कूल में प्रवेश नही कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
डीएम ने कहा कि प्रशासन परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए कमर कस चुका है। इसमें लापरवाही मिलने पर सीधे केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। बोर्ड परीक्षा की पूरी कमान इस बार मुख्य विकास अधिकारी खुद संभालेंगी।
जिला पंचायत सभागार में बुलाई गई प्रधानाचार्यों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीएम ने कहा कि प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने के कटिबद्ध है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। अगर परीक्षा के दौरान किसी स्कूल में नकल सामग्री मिलेगी तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के सभी कमाई करनी हो तो जहन से निकाल दें। नकल कैसे रोकी जाती है यह वह अच्छी तरह से जानते हैं। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन की बैठक में डीएम ने सहयोग की अपेक्षा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय के प्रबंधतंत्र ने नकल कराने की मंशा पाल रखी हो तो वह इसे मन से निकाल दे क्योंकि इस बार विद्यालय के प्रबंधक को भी परीक्षा के दौरानन स्कूल में प्रवेश नही मिल सकेगा।
उन्होने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रदेश सरकार भी नकल विहीन परीक्षा के लिए संकल्पित है। इसलिए रसूख काम नहीं आएगा। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वे दो दिन के भीतर शपथपत्र दे दें कि उनके विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे सभी आवश्यक प्रबंधों के साथ लग गए हैं।
सीडीओ दिव्या मित्तल ने कहा कि इस बार सभी 167 परीक्षा केन्द्रों पर अधिकारी स्तर के स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी और सेटिंग की गुंजाइश जीरो परसेन्ट रहेगी। नकल पकड़े जाने पर केन्द्र व्यवस्थापकों की पूरी जिम्मेदारी मानी जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीडीओ ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परिषद की गाइड लाइन के अनुसार मानक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। बाद में कोई भी बहानेबाजी करने पर कार्यवाही की जाएगी। सीडीओ ने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी,पेयजल, लाइट, शौचालय व साफ. सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बार सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल नैनात किये जाएगें तथा संदिग्ध व संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर खुफि या विभाग के पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्रा,एसडीएम सदर अर्चना वर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार समेत स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए शासन प्रशासन भले ही कसरत कर रहा हो और नकल रोकने के कई तरह के उपाय किए जा रहे हो मगर जिले के दो राजकीय स्कूलों में कोई भी कसरत कारगर नही साबित हो रही है।
संसाधनों की कमी से जूझ रहे राजकीय इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र तो बना दिया गया है मगर यहां अभी सीसीटीवी कैमरे तक नही लगाए जा सके हैं। ऐसे में इन कालेजों में होने वाली परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़ा हो गया है।
गोंडा। बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडियट के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूलों में पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी प्रभारी डीआईओएस सीबी सिंह ने बतायाकि सोमवार से सभी स्कूलों में प्रवेश पत्र के वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देशित किया जा चुका है।