{"_id":"5a3159bc4f1c1bb34a8b5f58","slug":"41513183676-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के बाहर शिक्षिका को लात घूंसो से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम कार्यालय के बाहर शिक्षिका को लात घूंसो से पीटा
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर शिक्षिका को लात घूंसों से पीटा
गोंडा। अपना वेतन इंक्रीमेंट रोके जाने की शिकायत लेकर बुधवार को डीएम कार्यालय गई एक महिला शिक्षिका को प्रधानाध्यापिका के भाई ने पुराने विवाद की रंजिश में डीएम कार्यालय के बाहर ही लात घूंसों से पीट दिया।
घटना के वक्त डीएम कार्यालय से जा चुके थे। सरेआम शिक्षिका को पीटे जाने से डीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई करने वाले युवक से महिला शिक्षिका को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
इस बीच आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने महिला शिक्षिका को ले जाकर अस्पताल में इलाज कराया और उसकी डाक्टरी कराई। इस मामले में महिला शिक्षिका ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के अमेठी क्षेत्र के गौरीगंज की रहने वाली पूर्ति मिश्रा जिले के झंझरी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैंया माफी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। पूर्ति मिश्रा के मुताबिक एक साल पहले उनके स्कूल की प्रधानाध्यापिका दीपशिखा शुक्ला से उनका छुट्टी चढ़ाने की बात को लेकर विवाद हो गया था।
पूर्ति का कहना है कि दीपशिखा ने तीन दिनों की छुट्टी ले रखी थी तो उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पर उनकी छुट्टी चढ़ा दी थी, मगर वह एक दिन पहले ही लौट आई और रजिस्टर पर छुट्टी लिखी देख भड़क गईं। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी और दोनों ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
बाद में विभागीय लोगों ने दोनों के बीच समझौता कराकर मामला खत्म करा दिया था। पूर्ति का कहना है कि इसके बाद प्रधानाध्यापिका उनकी गोपनीय तरीके से फर्जी शिकायत करती रहीं जिससे उनका वेतन इंक्रीमेंट रोक दिया गया। वेतन इंक्रीमेंट रोके जाने की शिकायत लेकर जब वह बीएसए के पास गई तो उन्होंने ऊपर के अफसरों से शिकायत करने की बात कहकर मामला टाल दिया।
बुधवार को वह यही शिकायत लेकर जिलाधिकारी जेबी सिंह के पास गई थीं। पूर्ति ने बताया कि जब वह डीएम कार्यालय पहुंची तो जिलाधिकारी अपने कार्यालय से निकल रहे थे। इस पर उन्होंने उसका शिकायती पत्र ले लिया और चले गए।
डीएम के जाने के बाद वह कार्यालय से निक लकर अपनी स्कूटी स्ट्रार्ट कर रही थी तभी वहां मौजूद प्रधानाध्यापिका का भाई संदीप उसकी फोटो खींचने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो संदीप पूर्ति पर टूट पड़ा। इस अप्रत्याशित हमले से पूर्ति जमीन पर गिर पड़ी और संदीप उसे सरेआम लात घूंसों से पीटने लगा।
इस मारपीट से डीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षिका को पिटता देख कार्यालय में मौजूद सुरक्षाकर्मी दौड़े और युवक से शिक्षिका को बचाया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला। डीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने शिक्षिका को ले जाकर अस्पताल में इलाज कराया और उसकी डाक्टरी कराई। इस मामले में शिक्षिका ने आरोपी संदीप के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।