{"_id":"5967bd114f1c1b304f8b48c4","slug":"41499970833-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिदका घोड़ा दूल्हा समेत कुआं में कूदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिदका घोड़ा दूल्हा समेत कुआं में कूदा
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिदका घोड़ा दूल्हा समेत कुआं में कूदा
जेसीबी से निकाला गया दूल्हा व घोड़ा
गोंडा। खोरहंसा बाजार के समीप काजी तरहर गांव में बुधवार की दोपहर बाद बारात के लिए तैयार दूल्हे को घोड़े पर बिठाते ही घोड़ा बिदक गया और दूल्हे समेत पास के एक कुंए में कूद गया। ग्रामीणों ने दूल्हे व घोड़े को जेसीबी मंगाकर कुएं से बाहर निकाला। कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा चौकी क्षेत्र के काजी तरहर गांव के रहने वाले वहीद खां के बेटे चुन्ने की बुधवार को शादी थी। बारात के लिए उसे घोड़े पर बिठाया गया। इसी बीच घोड़ा बिदक गया और दूल्हा समेत पास के एक कुएं में कूद गया। वहां गांव वालों की भीड़ लग गई। बाद में जेसीबी मंगाकर दूल्हे व घोड़े को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी खोरहसंा रतन पांडेय ने बताया कि दूल्हा व घोड़ा दोनों सुरक्षित हैं।