फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   टप्पेबाजों ने उड़ाए किसान के 6

टप्पेबाजों ने उड़ाए किसान के 6

Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने उड़ाए किसान के 6
टप्पेबाजों ने उड़ाए किसान के 68 हजार
विज्ञापन


करनैलगंज(गोंडा)। बैंक में केसीसी की बकाया रकम जमा करने आये एक ग्रामीण को चकमा देकर टपके बाजों ने 68400 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। ग्राम कचनापुर निवासी मुख्तार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा गया है कि बैंक आफ इंडिया की शाखा कर्नलगंज में उसका केसीसी का खाता संचालित है।

बैंक से उसने 68,400 रुपया बतौर कर्ज ले रखा था। वह किसी तरह से इंतजाम करके बैंक में जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था। उसके पीछे खड़े दो लोगों ने उसके फार्म में लिखी धनराशि को देख लिया और उससे कहने लगे कि उनके पास दो-दो हजार की नोट है।
विज्ञापन


आप हमसे बड़ी नोट लेकर छोटी नोट दे दो उसके बदले कुछ और भी आपको दे दूंगा। वह उन लोगों के बहकावे में आ गया और लाइन से बाहर आकर उन्हें रुपया दे दिया। रुपया हाथ में पाते ही दोनों वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो मामले की गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed