{"_id":"5a26c9fa4f1c1b78548c14e7","slug":"21512491514-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोना टोटका के चक्कर में महिला से भिड़ा सेना का जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोना टोटका के चक्कर में महिला से भिड़ा सेना का जवान
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोना टोटके के लेकर सैन्य कर्मी व महिला में मारपीट
तरबगंज (गोंडा)। मंदिर में पूजा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में छुट्टी पर आए सैन्य कर्मी तथा दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल कब्जे में लेने के साथ घायलों का सीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया। थाने में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी एक महिला के दरवाजे पर स्थित मंदिर पर सेना का एक जवान पूजा करने पहुंचा। टोना-टोटका के चक्कर में महिला ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने मारपीट में घायल सैन्य कर्मी और महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया।
मौके से दो बाइक कब्जे में लीं। इस बीच जवान ने स्थानीय पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया लेकिन खुद को फंसता देख दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट हुई थी। डॉक्टरी कराई गई लेकिन दोनों पक्षों ने केस दर्ज नहीं कराया।