फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में 14 माह तक जेल में बंद था संजय

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में 14 माह तक जेल में बंद था संजय

Sun, 07 Apr 2019 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में 14 माह तक जेल में बंद था संजय
पत्नी की हत्या में 14 माह तक जेल में बंद था संजय
विज्ञापन


गोंडा । प्रेमिका अंजू संग पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने से संजय की मौत हो गई। मगर वह इससे पहले भी एक दुस्साहस कर चुका था। दहेज की खातिर वह दो साल पहले पत्नी की हत्या में आरोपित रह चुका है।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। 14 माह तक जेल में वह बंद रहने बाद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। तभी से अंजू के घर का चक्कर लगा रहा था।

गांव वालों की माने तो संजय अपनी शादी से पहले भी इस गांव में आता रहता था। संजय अंजू से एक तरफा मोहब्बत करता था। अंजू उसे पसंद नहीं करती थी।

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के हसीनाबाद के रहने वाले राम सुरेश उर्फ संजय की शादी 5 मार्च 2017 को बस्ती जनपद के ही सोनहा थाना क्षेत्र के करीमनगर के रहने वाले गंगादीन की बेटी के संग हुई थी।
विज्ञापन


गंगादीन की पत्नी इंद्रावती ने 10 जनवरी 2018 को रामसुरेश उर्फ संजय पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ पैकोलिया थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। 14 माह तक जेल में गुजारने के बाद वह वर्ष 2018 के दिसंबर माह में जेल से रिहा हुआ था। गांव वालों को कहना है कि अंजू के पिता और दो भाई दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। परिवार के लोग अंजू की शादी की तैयारी में थे। इसी बीच हुए हादसे से लोग बदहवाश हैं।

-गांव वालों के मुताबिक राम सुरेश उर्फ संजय अपनी शादी से पहले और बाद में भी अंजू के घर के चक्कर लगाता रहता था। उसने कई बार अंजू के घर में घुसने का भी प्रयास किया।


इससे पहले अंजू की मां ने संजय के कई बार फटकार कर घर से भगाया था। शनिवार की शाम भी संजय अंजू के घर पहुंच गया था। अंजू और उसकी मां की संजय से झड़प भी हुई थी। दोनों ने उसे फटकार कर घर से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed