फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रस्सी से हाथ पैर बांध हत्याकर दुष्कर्म आरोपी को बिजली के टावर पर लटकाया

रस्सी से हाथ पैर बांध हत्याकर दुष्कर्म आरोपी को बिजली के टावर पर लटकाया

Tue, 02 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रस्सी से हाथ पैर बांध हत्याकर दुष्कर्म आरोपी को बिजली के टावर पर लटकाया
रेप के आरोपी की हत्या, टावर पर लटकाई लाश
विज्ञापन


गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र की किशोरी के साथ हुए दुराचार व मौत के मामले में नामजद किए गए युवक की हत्या कर उसका शव टावर पर लटका दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस और परिवारीजनों को सूचना दी।

मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेप पीड़िता की मौत के बाद आरोपी की हत्या ने इलाके में कई तरह की चर्चाएं पैदा कर दी है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र की एक 16 वर्षीया किशोरी को 31 दिसंबर की देर शाम उसके गांव का रहने वाला एक युवक अगवा कर अपने साथ ले गया और उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया था। एक जनवरी की सुबह आरोपी का चाचा किशोरी को अस्तव्यस्त हालत में उसके घर छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मगर महिला और जिला अस्पताल के बीच चक्कर लगाने में किशोरी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया था। जिसके बाद किशोरी के पिता ने कोतवाली देहात में क्षेत्र के ही रामकृपाल सिंह के खिलाफ धमकी, अपहरण, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी राम कृपाल सिंह की तलाश कर रही थी। लेकिन मंगलवार सुबह गांव के समीप एक खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के टॉवर से रामकृपाल का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। उसके दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। शव मिलने की सूचना से वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों का कहना था कि इतनी ऊंचाई पर एक आदमी शव को नहीं टांग सकता। हत्या में कई लोग शामिल होंगे। पुलिस को रामकृपाल के पास से एक सुसाइड नोट व मोबाइल फोन मिला है। जिसमें उसने लिखा है, जिसमें किशोरी से बातचीत करने की बात तो स्वीकारी है, मगर किशोरी के साथ क्या और कैसे हुआ। इसकी जानकारी से इनकार किया है।

इतना जरूर है कि उसने अपनी संपत्ति अपनी चचेरी बहन को देने की बात कही है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोगों का कहना है कि रामकृपाल की हत्या करके शव को बिजली के खंभे से लटका दिया गया है। सीओ सदर भरत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सुसाइड नोट को जांच के लिए राइटिंग एक्सपर्ट को भेजेगी।

कोतवाली देहात क्षेत्र के रेप के आरोपी रामकृपाल सिंह का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल ने किया है। जिला अस्पताल के डॉ. समीर गुप्ता व करनैलगंज सीएचसी के डा. परमानंद ने किया है। पीएम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

आशंका जताई जा रही है कि कहीं किशोरी के साथ गैंगरेप तो नहीं हुआ था। ग्रामीणों का कहना है इस कृत्य में कुछ और लोग शामिल रहे होंगे। किशोरी की मौत के बाद एक राम कृपाल अकेला नामजद था।


जो पकड़े जाने के बाद अन्य दोषियों की पोल खोल सकता था। शायद इसी डर से बाकी लोगों ने सोचा कि यदि रामकृपाल पुलिस के पकड़ में आ जाएगा तो बाकी सब भी पकड़े जाएंगे। इससे बचने के लिए अन्य आरोपियों ने मुख्य आरोपी को ही रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed