{"_id":"5a0c6c104f1c1b6d548bd227","slug":"201510763536-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमए की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद किया आत्महत्या का प्रयास
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद किया आत्महत्या का प्रयास
मनकापुर गोंडा। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर बुधवार को एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। छात्रा की पहचान बभनान थाना क्षेत्र के मकोइया गांव की रहने वाली रुबी उर्फ काजल के रुप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना भेज दी है।
बभनान थाना क्षेत्र के मकोइया गांव की रहने वाली रूबी उर्फ काजल आचार्य नरेंद्रदेव पीजी कालेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह मनकापुर कोतवाली से महज 50 मीटर दूर स्थित गोंडा गोरखपुर रेलखंड पर जाकर लेट गई।
विज्ञापन
छात्रा को ट्रैक पर लेटा देख लोगों ने शोर मचाया तो वह उठ खड़ी हुई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक सामने से ट्रेन आ गई और वह ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। छात्रा के पास से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहों से डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है।