{"_id":"59a5977a4f1c1b18278b467a","slug":"201504024442-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक को मारपीटकर लूटे रुपए 86 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप चालक को मारपीटकर लूटे रुपए 86 हजार
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकप चालक को मारपीट कर लूटे 86 हजार
लुटेरों ने रगड़ग़ंज पुलिस चौकी से चंद कदम पर की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। रिफाइंड बेचकर सोमवार रात घर लौट रहे पिकअप चालक को रगडग़ंज पुलिस चौकी के सामने चार लुटेरों ने रोक लिया। लूटेरों ने चालक को मारपीट कर उससे 86 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पिकअप चालक ने थाना तरबगंज में एक लुटेरे को नामजद करते हुए चार लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के चकशिवरहा गांव के रहने वाले अभय सिंह ने बताया कि वह नवाबगंज-शिवदयालगंज कटरा मार्ग पर नगवा गांव के पास जय मां ट्रेडर्स आयल कंपनी चलाता है। अभय के मुताबिक दुल्लापुर गांव का रहने वाला रमाकांत यादव उसके यहां पिकअप चलाता है। सोमवार की सुबह रमाकांत पिकप पर आयल लादकर करनैलगंज बेचने गया था। वहां से रात दस बजे वह वपास लौट रहा था। करनैलगंज-नवाबगंज मार्ग पर रगडग़ंज पुलिस चौकी के सामने चार लुटेरों ने धमकाकर उसे रोक लिया। लुटेरों ने रमाकांत को मारपीट कर उससे 86 हजार रुप लूट लिए और भागने निकले। रमाकांत ने बताया कि इसी बीच एक चौपहिया गाड़ी को पीछे से आता देख लुटेरों में से एक ने आवाज दी लालू भागों गाड़ी आ रही है। रमाकांत के मुताबिक लुटेरों के भागने के बाद जब उसने आस-पास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि लालू मुंजेड़ गांव का रहने वाला है। लूट की सूचना पर सीओ तरबगंज ब्रम्हा सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। इस मामले में रमाकांत यादव ने थाना तरबगंज में लालू सिंह उर्फ विकास सिंह निवासी मुंजेड़ टेपरा समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।