{"_id":"5b5763194f1c1b4f748b69a2","slug":"191532453657-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने डांटा तो युवक ने लगा ली फांसी
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत युवक को मां ने डांटा तो लगा ली फांसी
गोंडा। मां की डांट फटकार से नाराज होकर घर से निकले 24 वर्षीय युवक का शव घर के कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला। मां की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा कटरा बाजार के वार्ड नं 10 रस्तोगी टोला निवासिनी भाग देई ने थाने पर दी गई सूचना में बताया कि सोमवार को उसका 24 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश नशे की हालात में रात्रि के 12 बजे घर आया तो उसे डांट दिया कि इतनी रात तक मत घूमा करो।
भागदेई के मुताबिक नशे में धुत ओम प्रकाश ने दीवार पर अपना सर मार कर घर से निकल गया। रात में काफी खोज बीन के बाद नहीं मिला। भाग देई के मुताबिक मंगलवार सुबह पता चला कि उसका पुत्र ओम प्रकाश कश्यप (24) ने घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर जाल के फंदे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो ओम प्रकाश का शव जमीन से छू रहा था। जिससे हत्या या आत्महत्या की आशंका बनी हुई है। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक की मां भाग देई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।