फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जमीन विवाद में दलित बाप-बेटी समेत तीन को पीटा

जमीन विवाद में दलित बाप-बेटी समेत तीन को पीटा

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में दलित बाप-बेटी समेत तीन को पीटा
दलित के घर दबंगों का हमला, बहू-बेटी को पीटा, मड़हा फूंका
विज्ञापन


गोंडा। नवाबगंज के सुविधानपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दलित के घर में घुसकर उसे और उसकी बहू-बेटी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे तीनों को चोटें आई हैं।

इस मामले में दलित ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के सिरसा गांव के मजरे सुविधानपुरवा के रहने वाले दलित राजकुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को वह घर बनवा रहा था। तभी उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ोस की एक महिला समेत आठ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने उसे और उसकी बेटी संगीता व बहू आरती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे तीनों को चोटें आई हैं। दलित राज कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान ही हमलावरों ने उसका मड़हा भी फूंक दिया और घर बनवाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दलित राज कुमार ने थाना नवाबगंज में रामबक्श यादव, सुबेचंद यादव, राघवराम पाल, मीरादेवी व अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed