फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक

भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक
स्टांप पेपर पर तलाक, तलाक, तलाक लिखकर पंचायत को सौंपा
विज्ञापन

वजीरगंज (गोंडा)। रसूलपुर गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद 25 दिसम्बर को पंचायत में पहुंचा। जहां विवाद निपटाने को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था, मगर इसी बीच पति ने स्टांप पेपर पर तलाक, तलाक, तलाक लिखकर पंचों को सौंप दिया। ग्रामीणों के समझाने-बुझाने और मासूम बच्चों के बिलखने पर भी पति का दिल नहीं पसीजा और वो पत्नी को छोड़कर चला गया।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हमीद अहमद उर्फ बिल्लू ने बताया कि, गांव की रहने वाली नूरजहां का निकाह दस साल पहले बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के सेखुईया गांव के रहने वाले अजीजउल्ला से हुआ था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला।
विज्ञापन


मगर एक दिन नूरजहां ने अपनी मां से फोन पर हंसकर बात कर ली। इससे अजीजउल्ला नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ दिनों पहले अजीजउल्ला ने नूरजहां को फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया था। मगर पंचायत हुई तो दोनों में सुलह-समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि, दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हुआ तो 25 दिसम्बर को पंचायत हुई। इसने दोनों का पक्ष सुनकर उस पर विचार-विमर्श हो रहा था। इसी बीच अजीजउल्ला ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर तलाक, तलाक, तलाक लिखकर पंचायत के सुपुर्द कर दिया। जबकि नूरजहां ने तलाक लेने से इंकार कर दिया। नूरजहां का कहना है कि, वो अपने हक के लिए अदालत की शरण लेगी।


अब्बू... मत दो तलाक, मैं सब ठीक कर दूंगा
पंचायत के दौरान दंपती का आठ साल का बेटा अमन और नौ साल की बेटी रुखसार अपने पिता से लिपटकर रोते रहे। अमन अपने पिता से बार-बार कहता रहा अब्बू मत दो अम्मी को तलाक, मैं बड़ा होकर सब कुछ ठीक कर दूंगा। मगर अजीजउल्ला का दिल नहीं पसीजा और वो पत्नी व बच्चों को बिलखता छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed