फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बाइक नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या

बाइक नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या

Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या
बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को मारडाला
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर। दहेज में बाइक न मिलने के कारण डेहरास गांव के मजरे सूबेदार पुरवा में शनिवार की शाम ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में महिला के पिता ने थाना तरबगंज में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले मिट्ठूलाल शर्मा ने रविवार को थाना परसपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी रिंकू (25) की शादी तीन साल पहले इसी परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास गांव के मजरे सूबेदारपुरवा के रहने वाले गया प्रसाद के बेटे शिव बहादुर के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले रिंकू को अक्सर मारा-पीटा करते थे। रिंकू प्रताडना के बारे में बताया कि करती थी। बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 19 अगस्त की शाम रिंकू की गला दबाकर हत्या कर दी। मिट्ठलाल ने बताया कि बेटी के ससुराल के गांव वालों से मिली सूचना के बाद जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। इस मामले में मिट्ठूलाल शर्मा ने थाना परसपुर में पति शवबहादुर, श्वसुर गया प्रसाद, सास व देवर अजय के खिलफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ करनैलगंज कृष्णचंद्र सिंह ने बताया कि तफ्तीश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed