{"_id":"59664b824f1c1b44118b472b","slug":"181499876226-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बकरी समेत वृद्ध की ट्रेन से कट कर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात बकरी समेत वृद्ध की ट्रेन से कट कर मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरियों को बचाने में बुजुर्ग ट्रेन से कटा
अमर उजाला ब्यूरो
मनकापुर(गोंडा)। मनकापुर थाना क्षेत्र के लखपतनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग व सात बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के मजरे चौधरीपुरवा गाँव निवासी रोशन लाल (55) अपनी बकरियों को चराने के लिए लखपतनगर स्टेशन की तरफ गया था जहाँ स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक पर बकरियों को चरा रहा था। इसी बीच एकाएक ट्रेन आता देख बकरियों को रेलवे ट्रेक से हांकने के लिए दौड़ा, लेकिन वह न तो बकरियों को बचा सका न खुद ही ट्रैक से हट पाया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी तथा सात बकरियों सहित मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मनकापुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।