फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अराजक तत्वों ने की गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय पर तोड़फोड़

अराजक तत्वों ने की गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय पर तोड़फोड़

Sat, 27 Apr 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने की गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय पर तोड़फोड़
सपा प्रत्याशी के कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन


गोंडा। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव यादव उर्फ करेली के करनैलगंज के सकरौरा चौराहे के समीप स्थित कार्यालय पर शुक्रवार की रात भारी संख्या में आए अराजकतत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की।

विरोध करने पर अराजकतत्वों ने कार्यालय पर मौजूद समर्थकों की भी पिटाई कर दी। बवाल की सूचना पर सीओ करनैलगंज व कोतवाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव यादव उर्फ करेली शुक्रवार रात क्षेत्र में प्रचार पर निकले थे। इसी बीच रात तकरीबन नौ बजे पास के एक कॉलेज से आए भारी संख्या में अराजकतत्वों ने गठबंधन प्रत्याशी के कार्यालय में घुस आए और तोड़फोड़ शुुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने मेज कुर्सियां तोड़ दी। विरोध करने पर कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। इसके बाद अराजकतत्वों ने पास की चाट, चाय, लस्सी व कोल्डड्रिंक की दुकान में तोड़फोड़ की।


अराजलकतत्वों के आतंक को देखते हुए चौराहे की सभी दुकान के शटर धड़ाधड़ गिर गए। दहशत से बाजार में सन्नाटा छा गया।

बवाल की सूचना पर सीओ करनैलगंज जितेन्द्र कुमार दुबे, कोतवाल करनैलगंज राजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed