फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अवैध भण्डारण में पकड़ा गया 3950 घन मीटर बालू गायब

अवैध भण्डारण में पकड़ा गया 3950 घन मीटर बालू गायब

Mon, 07 Jan 2019 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
अवैध भण्डारण में पकड़ा गया 3950 घन मीटर बालू गायब
खनन माफिया उड़ा ले गए 3950 घन मीटर जब्त बालू
विज्ञापन


गोंडा। अवैध भंडारण में पकड़ा गया 3950 घन मीटर बालू मौके से गायब हो गई है। यह बालू अवैध तरीके से खनन कर डंप किया गया था।

इस बालू के स्टाक को खनन विभाग की ओर से छह माह पहले पकड़ा गया था। इस मामले में किसी की ओर से बालू के स्वामित्व को न लेने सेे इस बालू को जब्त कर कार्रवाई के लिए रखा गया था।
करीब छह महीने पहले खनन विभाग ने संभावित दो स्थान पर बालू का अवैध स्टाक पकड़ा था। इंस्पेक्टर ने मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम की ओर से अवैध बालू भंडारण को कब्जे में लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस पर खनन निरीक्षक ने नवाबगंज क्षेत्र में शिवा जी सिंह के जमीन पर करीब 2650 घनमीटर का अवैध भंडारण पकड़ा। इस बालू को निरीक्षक ने ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह मामला शासन में विचाराधीन है। जबकि नवाबगंज थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर में एक मैदान में 3950 घनमीटर बालू का अवैध भंडार पकड़ा गया।

इस बालू को सुपुर्दगी में देने का विभाग की ओर से प्रयास किया गया, लेकिन कोई बालू की सुपुर्दगी लेने को तैयार नहीं हुआ। इस मामले में डीएम की ओर से एक चर्चित प्रभावशाली पट्टाधारक को इस बात की नोटिस जारी की गई कि यह बालू आप का है।

कैसे अवैध तरीके से भंडारित किया गया। इस मामले में कुछ दिन तक कुछ नहीं हुआ फिर कुछ दिन बाद नोटिस का जवाब देते हुए पट्टाधारक ने बालू को अपना होने से इनकार कर दिया।

प्रशासन की ओर से इस मामले में कई माह तक कार्रवाई नहीं की गई। न तो प्रशासन ने इस बालू की तत्काल नीलामी करायी न ही इसकी पर्याप्त सुरक्षा की। इसी बीच जब्त किया गया 3950 घनमीटर बालू खनन माफिया उड़ा ले गये।

इस्माईलपुर में पकड़े गये बालू के निस्तारण में जिला प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आयी है। जब्त किये गये बालू के मामले में न तो उसे समय से नीलामी की प्रक्रिया अपना कर उसे नीलाम कराया न ही सरकारी सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए कोई सही इंतजाम किया।

बालू का अवैध भण्डारण पकड़े जाने के बाद एक पट्टाधारक को नोटिस दिए जाने के बाद स्पष्टीकरण मांगने तक कार्रवाई सीमित रही। जवाब में पट्टाधारक के बालू भण्डारण से इंकार करने पर प्रशासन ने बालू के नीलामी व उसके सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम न उठाकर बालू माफियाओं को बालू की चोरी करने का मौका दे दिया।



सरकारी बालू चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस ने लिख रही है। पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाए उनसे ही उल्टे कहा कि आप जांच कर बताएं कि बालू चोरी किसने की है उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed