फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चोरों ने दो घरों से उड़ाए 15 हजार रुपए नकदी व 2 लाख के गहने

चोरों ने दो घरों से उड़ाए 15 हजार रुपए नकदी व 2 लाख के गहने

Tue, 27 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों से उड़ाए 15 हजार रुपए नकदी व 2 लाख के गहने
दो घरों से 5 हजार नकद समेत 2 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन


गोंडा। सोनहरा गांव के मजरे पाठक पुरवा में सोमवार की देर रात दो घरों में घुसे चोरों ने 15 हजार नकद व दो लाख के गहने पार कर दिए। चोरी का पता घर वालों को मंगलवार की सुबह लगा। मामले में बालपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सोनहरा गांव के मजरे पाठक पुरवा निवासी दुर्गावती पत्नी स्वर्गीय महादेव यादव ने बताया कि सोमवार की रात वह सभी खाना खाने के बाद सो गए थे।
विज्ञापन


देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस आए और संदूक में रखे 15 हजार नकद और जेवर उठा ले गए। दुर्गावती ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव के रहने वाले दीपक यादव के घर में घुसे चोर एक संदूक उठा ले गए। जिसमें कीमती कपड़े रखे थे, उसे लेकर फरार हो गए। दुर्गावती ने बालपुर पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चोरी की सूचना पर पहुंचे बालपुर चौकी प्रभारी राघबेन्द्र प्रताप सिंह ने जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed