फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आरपीएफ इंस्पेक्टर भी करेंगे 14 लाख घोटाले की जांच

आरपीएफ इंस्पेक्टर भी करेंगे 14 लाख घोटाले की जांच

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर भी करेंगे 14 लाख घोटाले की जांच
आरपीएफ इंस्पेक्टर भी करेंगे 14 लाख के घोटाले की जांच
विज्ञापन


गोंडा। रेलवे में चर्चित 14 लाख के घोटाले के आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी गई है। विभागीय जांच के अतिरिक्त अब रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर भी इस घोटाले की जांच करेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल के आईजी राजाराम के निर्देश पर लखनऊ डिवीजन के कमांडेंट सहरिन सिद्दीकी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

गोंडा स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर जमुना प्रसाद ने पिछले नौ माह से ईएफटी (अतिरिक्त किराया टिकट) की राशि में हेराफेरी कर ली। रेलवे के वित्त विभाग की जांच में पता चला कि यह हेराफेरी करीब 14 लाख रुपये के आसपास की है।
विज्ञापन


इतने बड़ा घोटाले की खबर से अधिकारियों के होश उड़ गए। सीनियर डीसीएम स्वदेशकुमार सिंह ने जमुना प्रसाद सहित छह लोगों को निलंबित कर दिया। इसके बाद विभागीय जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस चर्चित घोटाले के आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे सुरक्षा बल के आईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ डिवीजन की कमांडेंट सहरिन सिद्दीकी को निर्देश दिया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच गोंडा के रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी जाए।

इस पर कमांडेंट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए इसकी जांच का दायित्व रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed