{"_id":"5a74abad4f1c1b80268b7f4a","slug":"171517595565-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रतिनिधि बताकर विभागों में करते हैं वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक प्रतिनिधि बताकर विभागों में करते हैं वसूली
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने डीएम से लगाई गुहार, मेरे नाम पर वसूली पर रोक लगाएं
गोंडा। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने डीएम को पत्र लिखकर उनके नाम पर हो रही वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
उनका कहना है कि एक व्यक्ति अपने आपको उनका प्रतिनिधि बताकर विभागों से वसूली कर रहा है। विधायक के पत्र को संज्ञान ले जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने जिलाधिकारी जेबी सिंह को पत्र लिख कहा गया है कि राजेश तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा स्वयं को उनका प्रतिनिधि बताकर विभागों में वसूली कर रहा है। विधायक का कहना है उन्होंने किसी को भी अपना प्रतिनिधि नहीं नियुक्त किया है। और न ही वो राजेश तिवारी को जानते हैं।
कहा कि इससे उनकी छवि खराब हो रही है। विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनके स्तर से सभी विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया जाए कि उनके द्वारा कोई भी प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया गया है। उनके नाम पर कोई फोन करे तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए।
विज्ञापन
इनसेट
शिकायत मिल रही थी कि मेरा प्रतिनिधि बताकर राजेश तिवारी नाम का आदमी वसूली कर रहा है, जबकि मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं है। इसलिए डीएम को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है।
-विनय द्विवेदी, विधायक मेहनौन
इनसेट
सभी विभागों में भेजी है सूचना
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने पत्र देकर किसी राजेश तिवारी द्वारा प्रतिनिधि बताकर वसूली करने तथा बेजा दबाव बनाने के लिए पत्र दिया गया जिस पर ओएसडी को आदेश कर दिया गया है कि राजेश तिवारी जो अपने आपको प्रतिनिधि बतातें हैं वह गलत है यह सूचना सभी विभागों में भेज दी गई है।
-जेबी सिंह, डीएम