{"_id":"5a0f0f104f1c1bd9538bdd2c","slug":"171510936336-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर लाकअप की दीवार तोड़कर बंदी ने किया भागने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर लाकअप की दीवार तोड़कर बंदी ने किया भागने का प्रयास
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर लॉकअप की दीवार तोड़ भागने का प्रयास
गोंडा। जालसाजी के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने पेशी के दौरान शुक्रवार को सदर लॉकअप की दीवार तोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते कुछ लोगों की नजर कटी दीवार पर पड़ गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के पहुंच जाने से बंदी अपने प्लान में कामयाब नहीं हो सका। उधर दीवार तोड़े जाने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में सिपाही ने कोतवाली नगर में आरोपी कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के तिलकुइंया गांव के रहने वाला पृथ्वीनाथ जालसाजी के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। शुक्रवार को न्यायालय पर उसकी रिमांड पेशी थी। पेशी के चलते उसे सदर लॉकअप लाया गया था।
विज्ञापन
लाकअप मोहर्रिर पीएम कनौजिया ने बताया कि सभी बंदियों के साथ पृथ्वीनाथ को भी सदर लाकअप में रखा गया था। इसी बीच वह लाकअप में बने शौचालय की तरफ चला गया और शौचालय की दीवार को काटने का प्रयास करने लगा। लाकअप की दीवार की ईंट निकालते समय बाहर खड़े कुछ लोगों ने उसे देख लिया और इसकी सूचना लॉकअप मोहर्रिर को दी।
दीवार काटे जाने की सूचना से पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। सभी भागकर पीछे की तरफ पहुंचे और बंदी पृथ्वीनाथ को हिरासत में लिया। यह तो शुक्र रहा कि बाहर खड़े लोगों ने दीवार की ईंट निकालते उसे देख लिया वर्ना पृथ्वीनाथ के साथ कई अन्य बंदी भी फरार हो सकते थे।
सिपाही मनोज कुमार ने कोतवाली नगर में सजायाफ्ता बंदी पृथ्वीनाथ के खिलाफ लाकप से भागने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर भरत यादव ने बताया कि आरोपी कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सदर हवालात की काटी गई दीवार को बनवा दिया गया है।