{"_id":"59e4e2074f1c1bc9678b62e0","slug":"161508172295-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ का सिपाही बताकर होटल मालिक के बेटे को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ का सिपाही बताकर होटल मालिक के बेटे को उठाया
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ का सिपाही बता होटल मालिक के बेटे को उठाया
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के समीप स्थित एक होटल मालिक के बेटे को शनिवार को चार पहिया वाहन से कुछ लोगों ने अपने को एसटीएफ का सिपाही बताकर उठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए।
दो दिन बीतने के बाद युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजन कोतवाली पुलिस से जानकारी कर चुके है लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में होटल मालिक ने एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने बेटे के बरामदगी की मांग की है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आनंदपुर सत्संग आश्रम के समीप रहने वाले शिवराम गुप्ता का रोडवेज बस अड्डे के सामने आनंद होटल है। शिवराम का कहना है कि शनिवार को उनका बेटा जीतेंद्र कुमार गुप्ता होटल पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोग आकर रुके। उन लोगों ने अपने आप को एसटीएफ का सिपाही बताया और पूछताछ करने के बहाने जीतेंद्र को अपने साथ वाहन में बैठाकर लेकर चले गए।
जीतेंद्र के परिवार के लोग जब इसकी जानकारी करने के लिए कोतवाली पहुंचे तो वहां के पुलिसकर्मियों ने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया।
शिवराम का कहना है कि वह पिछले दो दिन से अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं और लगभग सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों से इसकी जानकारी कर चुके है लेकिन जीतेंद्र के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। शिवराम ने अपने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है और सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने बेटे की बरामदगी की मांग की है।