{"_id":"5cfd3b9ebdec22078148a9d6","slug":"156009973412-gonda-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेवानिवृत रेलकर्मी निकला अंतर्राजीय टिकट दलाली गिरोह का सरगना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ेवानिवृत रेलकर्मी निकला अंतर्राजीय टिकट दलाली गिरोह का सरगना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (गोंडा)। रेल टिकट का अवैध कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय टिकट दलाली गिरोह का सरगना सेवानिवृत्त रेलकर्मी सहित दो आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल व इंटेलिजेंस विभाग की संयुक्त टीम ने बभनान रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से सात आरक्षित काउंटर रेल टिकट सहित जिसकी कीमत 31 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में रेल टिकट दलालों के सक्रिय होने पर मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अमित प्रकाश मिश्र ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
इसी को ध्यान में रखकर आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान राजेंद्र यादव, इंटेलिजेंस गोरखपुर के एसआई शिवशंकर, एसआई योगेंद्र, एएसआई योगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल इंद्रजीत गिरी, साहब सिंह, शैलेंद्र यादव व मुन्ना कुमार शाह की संयुक्त टीम ने 8 जून को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बभनान स्टेशन के बाहर शौचालय के पास रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मी व अंतरराज्यीय टिकट दलाली गिरोह के सरगना उदयभान सिंह व मनोज कुमार सिंह निवासी बभनान थाना पैकोलिया जिला बस्ती को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास कुल यात्रा टिकट 07 आरक्षित काउंटर रेल टिकट, कीमत 31 हजार रुपये भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उक्त अभियुक्त उदय भान सिंह रेलवे गोरखपुर में स्टोर कीपर पद से पिछले साल सेवानिवृत्त हुआ है। दोनों अभियुक्तों के तार मुंबई व दिल्ली से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। जहां से भारी संख्या में रेलवे टिकट बभनान पहुंचता था और यहां एजेंटों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जाता था। आरपीएफ निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ बस्ती पर मुकदमा रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। सभी टिकट मुंबई और रोजा स्टेशन से बने पाए गए। मामले में संलिप्त अन्य की भी जानकारी की जा रही है।