फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, सुबह से धूप के तेवर तीखे

उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, सुबह से धूप के तेवर तीखे

Sat, 08 Jun 2019 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, सुबह से धूप के तेवर तीखे
गोंडा। शनिवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। उमस होने से सुबह से ही लोग पसीने से तर बतर रहे। गर्मी से परेशान लोगों की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब सुबह से ही बिजली कट गई। बिजली के गुल हो जाने से लोग गर्मी मेें बिलबिलाते नजर आए। वहीं तीन दिनों से आर्द्रता का न्यूनतम तापमान का पारा भी अधिकतम होने के चलते लोगों का सुकून छिन गया है।
विज्ञापन


शनिवार को मौसम के सितम ने हर किसी को परेशान कर दिया। उमस भरी गर्मी होने से लोग सुबह से ही पसीने से तर बतर नजर आए। सबसे खास बात है कि तीन दिनों से मौसम में नमी नाम मात्र भी नहीं दिख रही है। दिन व रात के न्यूनतम तापमान 29 सेल्सियस पर टिका हुआ है जबकि अधिकतम तापमान भी 42-43 के ईद गिर्द मड़रा रहा है। इसके चलते सुबह होते ही लोगों का सुकून छिन जाता है। कड़ी धूप से जहां दो मिनट भी सड़क पर रुक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं घरों व कार्यालयों में भी लोग उमस भरी गर्मी के चलते चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। दिन भर गर्मी में उबलने के साथ रात को भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानियां तो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की है जो उमस भरी गर्मी में बिलबिला कर रोते हुए किसी तरह से समय काट रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती से बढ़ी मुश्किलें
गोंडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की ट्रिपिंग शुरू हो गई है। सुबह से ही बार-बार बिजली के कटने से लोग काफी परेशान नजर आए। रात में भी बिजली की बार-बार कटौती ने लोगों को सड़क पर टहल कर रात गुजारने को विवश कर दिया। बिजली विभाग दावा भले ही कुछ और कर रहा हो लेकिन लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed