{"_id":"5cf6abb1bdec22076e31bce2","slug":"155966967720-gonda-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के अनशन स्थल पर पहुंच अधिकारियों ने सुनी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वकीलों के अनशन स्थल पर पहुंच अधिकारियों ने सुनी बात
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने की अगुवाई
करनैलगंज (गोंडा)। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, मंत्री रामबुझारत दूबे फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पांडेय, एडीएम रत्नाकर मिश्र व एएसपी मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचे। जिन्हें देखकर तहसील के लगभग सभी अधिवक्ता वहां पहुंच गये।
अधिवक्ताओं के अनशन को संबोधित करते हुये रविचंद्र ने कहा कि छोटे-छोटे मामले को लेकर अनशन या धरना नहीं होना चाहिये। साथ ही कहा कि पुलिस व प्रशासन को भी हमारे सम्मान का ध्यान रखना चाहिये।
एएसपी ने गलती स्वीकार करते हुये कहा कि पुलिस से चूक हुई है। चुनाव के दौरान व्यस्तता थी, मगर 23 मई के बाद यह भी बहाना नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सामान्य व्यक्ति नहीं है। पुलिस को यह बात ध्यान रखना चाहिये। एसडीएम की कार्यशैली को लेकर उन्हें हटाने की मांग पर एडीएम ने कहा कि आप लोग आइये, हम डीएम साहब से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता के घर हुये लाखों की लूट के मामले को पुलिस ने कोई रुचि नहीं लिया। जिससे संघ को अनशन करने का निर्णय लेना पड़ा। अध्यक्ष सत्यनरायन सिंह, मंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्र, रामसुरेश तिवारी, हृदयनरायन मिश्र, अरविंद शुक्ल, चन्द्रप्रकाश तिवारी व वीके सिंह मौजूद थे।