फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंजिश में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेवातियान

रंजिश में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेवातियान

Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मेवातियान
रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन


गोंडा। शहर के मेवातियान मोहल्ले में बुधवार सुबह दो बाइकों से आए तीन युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। फायरिंग के दौरान युवक ने भागकर अपनी जान बचाई।

हमलावर धमकाते हुए फरार हो गए। फायरिंग की इस घटना से मोहल्ले में दहशत बरकरार है। मामले में कोतवाली नगर में हमलावर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर के मेवातिया मोहल्ले के रहने वाले जुनैद ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी आईटीआई रोड स्थित गायत्री पुरम मोहल्ले के रहने वाले शोभित सिंह रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बुधवार सुबह क्रिकेट खेलने के लिए अपने घर से निकला था, फुरकानिया मस्जिद के पास पहुंचा था तभी शोभित सिंह अपने साथी साहिल सिंह व एक अज्ञात युवक के साथ वहां दो बाइकों से आ धमका और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जुनैद ने बताया कि किसी तरह भागकर उसने जान बचाई।

अचानक गोलियों के तड़तड़ाहट की आवाज से पूरे मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। मोहल्ले के लोगों को एकत्र होते देख हमलावर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। फायरिंग की सूचना पर कोतवाल नगर अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।


मामले में जुनैद ने कोतवाली नगर में शोभित सिंह, साहिल सिंह समेत एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कोतवाल ने बताया कि शोभित सिंह इससे पहले भी दो लोगों पर फायरिंग कर चुका है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed