फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   धमकी से तंग युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

धमकी से तंग युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Mon, 18 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
धमकी से तंग युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
धमकी से तंग युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

बाप-बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ उकसाने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
इटियाथोक गोंडा। इटियाथोक के बिसुही पुल के समीप के रहने वाले एक युवक ने धमकी से तंग आकर सोमवार की सुबह अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें एक व्यक्ति पर धमकाने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कस्बे के बिसुही पुल के पास के रहने वाले संतोष कुमार सोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय सोनी (40) कस्बे में ही सराफा की दुकान चलाता है। संतोष के मुताबिक विजय सोमवार की सुबह घर से कहीं गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा अपने कमरे में पहुंचने के बाद छत के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। संतोष ने बताया कि जब विजय कुछ देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे आवाज लगाई गई। मगर जवाब नहंी मिला तो कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। विजय के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उमेश द्विवेदी के उत्पीड़न व धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट को सीज कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय के बड़े भाई संतोष कुमार द्विवेदी ने थाना इटियाथोक में पारा सराय गांव के मजरे पांडेय पुरवा के रहने वाले उमेश द्विवेदी समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed