फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5 साल से 72 हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन का इंतजार

5 साल से 72 हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन का इंतजार

Wed, 12 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
5 साल से 72 हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन का इंतजार

विज्ञापन

5 साल से 72 हजार परिवारों को बिजली कनेक्शन का इंतजार
87 हजार मे अब तक सिर्फ 15 हजार को ही मिला मुफ्त बिजली कनेक्शन
राजेश तिवारी
गोंडा। गांवों में मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की बीपीएल योजना ग्रामीण इलाकों में पहले से ही चल रही है, जिसमे 87 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य पहले से निर्धारित हैं। बावजूद इसके पावर कॉर्पोरेशन के लोग अभी तक गांवों में रहने वाले सिर्फ 15 हजार बीपीएल परिवारों को ही बिजली कनेक्शन मुहैया करा पाए हैं। जबकि एक बड़ी तादात में 72 हजार बीपीएल परिवार पिछले पांच साल से मुफ्त बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। जिसे पावर कॉर्पोरेशन अब तक बीपीएल परिवारों को मुहैया नहीं करा पाया है।
बीपीएल परिवारोंा को मुफ्त बिजली कनेक्शन न मिलने के पीछे एक बड़ा कारण भारत सरकार की 11वीं व 12वीं योजना में होने वाला विद्युतीकरण है। क्योंकि जिले में अभी भी सैकड़ों की संख्या में गांव व मजरे ऐसे हैं, जहां बीपीएल परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं। लेकिन पावर कारपोरेशन अभी तक उन गांवों व मजरों में बिजली के तार-खंभे नहीं पहुंचा पाया है। भारत सरकार की आरजीजीवीवाई योजना के 11वें प्लान में जहां जिले के 300 आबादी से ऊपर वाले 5706 मजरों का विद्युतीकरण होना था तो वहीं 12वें प्लान में 100 से ऊपर आबादी वाले 1836 मजरों का। लेकिन दोनो प्लान में अबतक केवल एक हजार मजरे ही विद्युतीकरण से संतृप्त हो पाए हैं। जिससे हजारों की संख्या में बीपीएल परिवार जिले में मुफ्त बिजली कनेक्शन से वंचित चल रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
शहरी गरीब परिवारों को भी मुफ्त में दिए जाने हैं कनेक्शन
हाल में पावर कॉर्पोरेशन ने शहर में रहने वाले गरीब परिवारों को भी मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए जाने का ऐलान किया है। इसके लिए गरीबों की पात्रता तो तय की जा चुकी है। लेकिन अभी ऐसे गरीब परिवारों की संख्या का कोई पता नहीं चल सका है, शहर में रह रहे हैं और उन्हें बिजली का कनेक्शन अबतक नहीं मिला है। बताया जाता है कि इस योजना में नगर पालिका के 27 वार्डों में रहने वाले गरीब परिवारों से लेकर कांशीराम, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और उज्ज्वला योजना के उन लाभार्थियों को शामिल कर उन्हें मुफ्त में बिजली का कनेक्शन मुहैया कराना है, जो शहर में रहते हुए भी बिजली के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
1 से 4 किलोवाट के कनेक्शन एसएलसी से बाहर
एक से लेकर 4 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनों को यूपीईआरसी (उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिकसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन) ने एसएलसी (सिस्टम लोडिंग चार्ज) के क्राइटेरिया से बाहर कर दिया है। इस वजह से अब अगर कोई भी व्यक्ति 1 से लेकर 4 किलोवाट तक का बिजली कनेक्शन लेता है तो उससे पहले की तरह प्रति किलोवाट 50 रुपए की धनराशि सिस्टम लोडिंग चार्ज के एवज में नहीं ली जाएगी। जबकि 4 किलोवाट से ऊपर का बिजली कनेक्शन लेने पर उसे प्रति किलोवाट 50 रुपए की दर से सिस्टम लोडिंग चार्ज देना होगा।
बाक्स
इन-इन लोगों को मिलेगा मुफ्त बिजली कनेक्शन
-जो लोग बीपीएल या फिर अंत्योदय कार्डधारक होंगे
-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा व उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
-जिन परिवारों की वार्षिक आय 25580 रुपए या उससे कम होगी
-गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आवासीय योजना के लाभार्थी
-तहसील व जिलाधिकारी कार्यालय से निर्गत गरीबी रेखा के नीचे का प्रमाणपत्र
बाक्स
निशुल्क कनेक्शन के पूरी करनी होंगी ये औपचारिकताओं
अगर किसी गरीब व्यक्ति के पास गरीबी रेखा में नीचे यापन करने का कोई भी प्रपत्र नहीं है तो उसे विभाग से निशुल्क मिलने वाला आवेदन पूरी तरह भरकर अपने उस घर के सामने खड़े होकर फोटो खिचवानी होगी, जहां के लिए उसे बिजली कनेक्शन चाहिए। इसे उसे फार्म पर यथास्थान चिपकाने के बाद आधार कार्ड या फिर वोटरआईडी कार्ड लगाकर आवेदन करना होगा। साथ ही भू-स्वामित्व से सम्बंधित प्रमाणपत्र की छायाप्रति मसलन रजिस्ट्री, कब्जा, आवंटन, पुरानी बस्तियों के अध्यासियों जैसे प्रधान व सभासद से जारी निवास पत्र की फोटोकापी भी लगानी होगी।

बाक्स
मुफ्त बीपीएल कनेक्शन का लक्ष्य
योजना का नाम बिजली कनेक्शन का लक्ष्य मिले कनेक्शन
11वीं योजना 36225 5 हजार
12वीं योजना 50963 6 हजार
शहरी गरीब योजना 5000 (अनुमानित) एक भी नहीं
इनसेट
ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में बचे 72 हजार परिवारों को जल्द ही मुफ्त में बिजली के कनेक्शन मुहैया कराए जाएंगे। शहर के कितने गरीब परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन देना है, इसका सर्वे चल रहा है। जल्द ही संख्या का पता करके सभी को बिजली कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed