फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रेन के सामने कूदकर दसवीं की छात्रा ने दी जान

ट्रेन के सामने कूदकर दसवीं की छात्रा ने दी जान

Thu, 17 Jan 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर दसवीं की छात्रा ने दी जान
बभनान( गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार संख्या 222 ए के पास गुरुवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर दसवीं की छात्रा ने जान दे दी। जीआरपी मनकापुर ने शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह स्कूली ड्रेस पहने एक छात्रा बभनान स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के समीप ट्रैक के किनारे घूम रही थी। इसी दौरान लगभग 10:28 बजे जैसे ही वहां डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी पहुंची, तभी छात्रा उसके सामने कूद गई। लोग कुछ समझ पाते कि ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे ट्रेन से कटकर मौके पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



घटना के बाद गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक सहित आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी मनकापुर को सूचना देकर मृतका की शिनाख्त में जुट गई। तलाशी के दौरान उसके स्वेटर में एक विद्यालय का प्रवेश पत्र मिला, जिस पर छात्रा व उसके पिता का नाम अंकित था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने मृतका की शिनाख्त पूजा वर्मा (16) पुत्री राजेंद्र वर्मा निवासी चेतरा थाना पैकोलिया के रूप में की। छात्रा के पिता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बगल के ही विद्यालय में 10वीं की छात्रा थी।



इस संबंध में जीआरपी मनकापुर के चौकी प्रभारी खुर्शीद खान ने बताया कि छात्रा के परिवारीजनों ने जानकारी दी कि किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ट्रेन के सामने कूद कर जान क्यों दी, इस बारे में परिवार के लोग केवल इतना ही कह रहे हैं कि वह स्कूल गई थी। उसके ऊपर परीक्षा को लेकर दबाव था या फिर अन्य कोई मामला था, इस पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed