फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बेवा महिला के अकाउंट से निकाल लिए 2.25 लाख रुपए

बेवा महिला के अकाउंट से निकाल लिए 2.25 लाख रुपए

Sat, 17 Jun 2017 04:19 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
बेवा महिला के अकाउंट से निकाल लिए 2.25 लाख रुपए

विज्ञापन
महिला के अकाउंट से निकाल लिए सवा दो लाख
महिला ने लगाया बैंक प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पति की मौत के बाद बेवा महिला ने श्रम विभाग में मजदूरी का पंजीकरण करा लिया। श्रम विभाग ने अन्त्येष्ठी योजना के तहत महिला के बैंक अकाउंट में सवा दो लाख रुपये डिपाजिट कर दिया। बेवा महिला को बरगलाकर तीन युवक गुरुवार को उसे बैंक ले आए। युवकों ने बैंक प्रबंधक की मिली भगत से उसके खाता से 2.25 लाख रुपये निकाल लिए । बेवा महिला को जब जालसाजी की जानकारी हुई तो उसने शुक्रवार को पुलिस चौकी सिविल लाइंस में तीनों युवकों समेत शाखा प्रबंधक पर मिलीभगत का अरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के भुदवा तरहर गांव की रहने वाली धनपता पत्नी स्वर्गीय रामप्रताप ने बताया कि एक साल पहले उसके पति कर मृत्यु हो गई थी। वह मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। धनपता के मुताबिक उसने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया था। श्रम विभाग की ओर से उसके पति की अन्तेष्ठी योजना के तहत उसके खाता में दो दिन पहले 2 लाख 25 हजार रुपये डिपाजिट किया था। बताया कि भदुवा तरहर गांव के रहने वाले तीन युवक उसके जानने वाले थे। तीनों गुरुवार को उसके घर आए और उसे साथ लेकर सर्वयूपी ग्रामीण बैँक की शाखा सिविल लाइंस ले गए। धनपता ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर की मिली भगत से तीनों ने उसके अकाउंट से 2 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए और उनमें से दो युवको ने रुपयों को अपने अकाउंट में जमा कर लिया। जब उसने रुपये मांगे तो तीनों ने उसे धमकी देकर भगा दिया। धनपता ने तीनों युवकों समेत बैंक प्रबन्धक के खिलाफ चौकी सिविल लाइंस में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस लाल साहब सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उधर शाखा प्रबन्धक विपुल श्रीवास्तव का कहना है कि महिल अपने किसी मिलने वाले के साथ आई थी विड्राल भरकर उसने रुपए भी निकाले थे। उसके बाद रुपये उसने खुद रखे कि किसी अन्य के अकाउंट में डाल दिया। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed