Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out on the second floor of the house, and was extinguished by fire brigade.

Ambala News: घर की दूसरी मंजिल में लगी आग, दमकल ने बुझाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the second floor of the house, and was extinguished by fire brigade.
घर पर दूसरे तल पर लगी आग। संवाद
बाबा बालकनाथ वाली गली में रात को हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बाबा बालकनाथ वाली गली में सोमवार रात को एक मकान के कमरे में आग लग गई। पीड़ित सनी जैन ने बताया कि वह मोबाइल का काम करते हैं। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह खाना खाकर टहलने के लिए निकले तो देखा कि दूसरे तल के कमरे से धुआं निकल रहा है।

थोड़ी ही देर में आग धधक गई। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाना पड़ा। पौने घंटे में दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित ने बताया कि उनके कमरे में बेड, घर का सामान व अन्य उपकरण रखे थे। जोकि जलकर राख हो गए हैं। फायर ऑपरेटर मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। एक पानी की गाड़ी की मदद से आग पर 9 बजे तक काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed