फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छापे में मिली दलालों की फौज, फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह में मची खलबली

छापे में मिली दलालों की फौज, फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह में मची खलबली

Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छापे में मिली दलालों की फौज, फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह में मची खलबली
जिला अस्पताल में दबोचे गए दस दलाल
विज्ञापन


गोंडा। जिला अस्पताल के विकलांग प्रमाणपत्र बनाये जाने वाले विभाग में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। मौके से पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। पुलिस सभी को पकड़कर नगर कोतवाली ले आयी लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया।

जिला अस्पताल के विकलांग प्रमाण पत्र बनाये जाने वाले विभाग में काफी दिनों से फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बना देने व दूर दराज से आये लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे जल्द विकलांग प्रमाण पत्र बनवा देने के नाम पर खेल चल रहा था।
विज्ञापन


विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के इस फर्जीवाड़े के खेल में विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से विभाग पर दलालों का कॉकस हावी था। बताया जाता है कि विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से दलाली करने वालों का मकड़जाल इतना तगड़ा था कि कोई भी जरूरतमंद विकलांग अपना पर्चा लेकर सीधे डॉक्टर को दिखाने नही पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर रूख करने वाले जरूरतमंद को रास्ते से लेकर गेट तक दलाल काम क्या है, जल्द करा देंगे, ऐसे नही होगा, विकलांग प्रतिशत कम बनेगा आदि कई तरह की बातों से डरा देते थे।

दलाल इसके बदले में दिव्यांगों से दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक वसूल लेते थे। इस घटनाक्रम की पिछले कई दिनों से सीएमओ को सूचना व शिकायत दी जा रही थी। इस पर सीएमओ डा. एसके श्रीवास्तव ने एसपी व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर खुफिया विभाग से जांच करवा कर पुलिस से छापेमारी करवा कर कार्रवाई किये जाने की मांग की।

एसपी के निर्देश पर कुछ दिन पहले एलआईयू के कर्मियों ने रिपोर्ट भेज दी की कोई ऐसा व्यक्ति नही मिला। इस पर किसी ने सीएमओ को फिर जानकारी व शिकायतीपत्र देकर सबूत दिये तो सीएमओ ने एसपी व डीएम से दोबार छापेमारी कर गड़बड़ी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कराए जाने का अनुरोध किया।

सीएमओ व एसपी के निर्देश पर सोमवार को नगर पुलिस ने विकलांग प्रमाण पत्र बनाये जाने वाले विभाग पर छापा मारा। बताया जाता है कि असली दलाल खिसक लिये। पुलिस ने संदेह पर 10 लोगों को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गये। पुलिस ने विभागीय लोगों को बुलाकर दलाली करने वाले लोगों की पहचान करने को कहा। विभाग से एक बाबू व दो अन्य कर्मी पहुंचे सबने पकड़े गये लोगों में से किसी को भी दलाल नही ठहराया। न ही कोई तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने हिरासत में लिये गये लोगों को छोड़ दिया। इस बारे में नगर कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि सीएमओ के निर्देश पर पुलिस ने छापा मार कर 10 लोगों को पकड़ा था लेकिन विभाग के लोगों ने उन्हें दलाल व फर्जी काम कराने का आरोपी मानने से इनकार करने पर सभी को छोड़ दिया गया है।

गड़बड़ी की शिकायत मिली है फिर कार्रवाई होगी
अस्पताल में विकलांग प्रमाण पत्र बनाये जाने वाले विभाग पास कुछ गड़बड़ी करने वालों की हर सोमवार को भीड़ लगती है। इससे विभाग की छवि खराब होने के साथ विभाग का काम बढ़ रहा है।


इसी को रोकने के लिए कप्तान व जिलाधिकारी से पुलिस कार्रवाई करने का अनुरोध किया था जिसके तहत आज कुछ लोग पकड़े गये हैं। ऐेसे लोगों पर आगे भी कार्रवाई होगी।
- डा.एसके श्रीवास्तव,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed