फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवक का शव

हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवक का शव

Fri, 22 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवक का शव

विज्ञापन
हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवक का शव
बहन ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
एसओ बोले: पीएम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा केस

गौराचौकी/खोड़ारे। केशवनगर गांव में एक युवक की गुरुवार की देर रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को गोसाईंगंज बाजार के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की बहन ने दो लोगों पर भाई की हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगाते हुए थाना खोड़ारे में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

थाना खोड़ारे क्षेत्र के केशवनगर पूर्वी गांव के मजरे फरकहा की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि उसके भाई पंडोही की ढाई बीघा जमीन है। जिसे केशवनगर गांव के मजरे लोनियनडीह के रहने वाले दो लोग बहला-फुसलाकर अपने नाम से बैनामा कराना चाहते थे, इसी लिए गुरुवार की रात दोनों उसके भाई पंडोही (27) को अपने साथ बुला ले गए। वहां दोनों ने पंडोही को अधिक शराब पिलाई। सुनीता देवी के मुताबिक पंडोही को अधिक शराब पिलाने के बाद दोनों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर देर ग्याहह बजे फोन करके बताया कि पंडोही की तबियत बिगड़ गई है उसे आकर ले जाए। सुनीता ने बताया कि उसकी भी तबियत खराब थी और दरे रात मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसलिए वह नहीं जा सकी। सुनीता ने बताया कि दोनों ने मिलकर उसके भाई को अधिक शराब पिलाने के बाद जमीन की लालच में उसकी हत्या कर दी और शव को गोसाईंगंज बाजार के समीप सड़क किनारे फें क दिया। इसके बाद फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनीता ने जमीन की लालच में उसके भाई की हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंक देने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ थाना खोड़ारे में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खोड़ारे वृजेन्द्र पटेल का कहना है कि तहरीर मिली है, शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed