फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   स्कार्पियों की टक्कर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

स्कार्पियों की टक्कर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों की टक्कर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
जीप की टक्कर छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

गोंडा। गोंडा- लखनऊ मार्ग पर रविवार की शाम को जीप की टक्कर से एक इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना कर भाग रहे वाहन चालक को पुलिस ने पकड़कर छोड़ दिया। प्रशासन ने जाम खुलवाने के लिए अधिकारियों व पुलिस बल को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन


कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेरुवा निवासी रोहन ओझा (18) पुत्र रमेश ओझा रविवार की शाम को साइकिल से आटा चक्की की दूकान पर गेहूं पिसाने गया था। रास्ते में नकहा बंसत के पास लखनऊ की ओर से तेज गति से आ रही जीप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गयी। लोगों ने दुर्घटना की पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोंडा लखनऊ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना कर भाग रहे वाहन चालक को बालपुर चौकी की पुलिस ने पकड़कर कार्यवाही करने के बजाय छोड़ दिया। ग्रामीण पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह की कार्यवाई की मांग पर अड़े है।

वही इस मामले में चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने दुर्घटना कर भाग रहे चालक को नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed