फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दो नगर पंचायतें आदर्श घोषित, दस करोड़ से बदलेगी सूरत

दो नगर पंचायतें आदर्श घोषित, दस करोड़ से बदलेगी सूरत

Fri, 18 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
दो नगर पंचायतें आदर्श घोषित, दस करोड़ से बदलेगी सूरत
गोंडा। शासन ने जिले की दो नगर पंचायतों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना में शामिल किया है। मनकापुर व परसपुर नगर पंचायतों को आदर्श का दर्जा देते हुए विकास के लिए दस करोड़ रुपये से विकास के कार्यों का प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने दोनों नगर पंचायतों के प्रस्तावों को स्वीकृत करके नगर विकास विभाग को भेजा है। उन्होंने बताया कि जिले की दोनों नगर पंचायतों को आदर्श नगर का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन



नगर क्षेत्रों को विकसित करने के लिए शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना संचालित कर रखी है। योजना के दायरे में आने वाली नगर पंचायतों को शासन से अतिरिक्त बजट का आवंटन होता है। इसके तहत मनकापुर नगर पंचायत का चयन हुआ है।
विज्ञापन



वहां के विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। इस बजट से 10 वार्डों का विकास होगा और क्षेत्र के करीब 13 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह परसपुर नगर पंचायत के विकास के लिए 6 करोड 92 लाख 32 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। परसपुर के 15 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। यहां की 21 हजार आबादी को फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत परसपुर का गठन वर्ष 2016-17 में ही हुआ था। आदर्श योजना में आने से यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी। अभी यहां विकास की असीम संभावनाएं जताई जा रही हैं।


परसपुर नगर पंचायत की चेयरमैन विमला देवी ने कहा कि आदर्श योजना में परसपुर को शामिल होने से विकास की उम्मीद है। प्रदेश सरकार का आभार जताया है। मनकापुर के ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह ने बताया कि मनकापुर के विकास की कार्य योजना को भेजा गया है।


सड़कों के साथ ही लगेंगी लाइटें
आदर्श योजना में शामिल दोनों नगर क्षेत्रों में नगर के भीतर सड़कों का विकास होगा। गलियों को चमकाने के साथ ही नालियों का निर्माण जलनिकासी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नगर क्षेत्र को रोशन करने के लिए लाइट की व्यवस्था भी होगी। वार्डों को एलईडी बल्ब से रोशन करने के लिए प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके साथ ही दोनो नगर क्षेत्रों का कायाकल्प करने की योजना है।



वर्जन
दोनो नगर पंचायतों को आदर्श नगर का दर्जा दिया गया है और विकास के प्रस्तावों को स्वीकृत करके शासन को भेजा गया है। दोनों नगर पंचायतों के विकास का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है। 10 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-रत्नाकर मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed